IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने 2025-26 के लिए बैंक में रिक्तियों के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों (SPL-XIV) की सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP) की घोषणा करदी है। यह भर्ती अभियान उन योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी के रूप में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं।
इस लेख में आपको अधिसूचना, योग्यता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन कैसे करना है – इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसलिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: कौन कौन से बैंक भाग ले रहें हैं
समानता हर एक बैंक आईबीपीएस जो बैंक में भर्ती के लिए परीक्षाएं करवाता है, उसमें भाग नहीं लेता। केवल वही बैंक भाग लेते हैं जो आईबीपीएस को खाली पद रिपोर्ट करते हैं यानी जो बैंक आईबीपीएस को बताते हैं कि हमारे पास इतने पद खाली हैं। इस साल की भर्तियों के लिए जिन बैंकों ने आईबीपीएस के पास खाली पदों की सूची भेजी है और जो इस आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफीसर रिक्रूटमेंट में भाग ले रहे हैं वे ये हैं:
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूको बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
इन पदों के लिए निकली हैं भर्ती
CRP SPL-XIV के तहत निम्नलिखित विशेषज्ञ अधिकारी पद उपलब्ध हैं:
- IT Officer/ आईटी अधिकारी
- Agriculture Officer/ कृषि क्षेत्र अधिकारी
- Rajbhasha Officer/ राजभाषा अधिकारी
- Law Officer/ विधि अधिकारी
- HR Officer – एचआर/कार्मिक अधिकारी
- Marketing Officer/ विपणन अधिकारी
IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन पंजीकरण (संपादन/संशोधन सहित) | 01.08.2024 से 21.08.2024 |
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन) | 01.08.2024 से 21.08.2024 |
प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | अक्टूबर 2024 |
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) | नवंबर 2024 |
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम | नवंबर/दिसंबर 2024 |
मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | दिसंबर 2024 |
मुख्य परीक्षा (Mains Exam) | दिसंबर 2024 |
मुख्य परीक्षा का परिणाम | जनवरी/फरवरी 2025 |
साक्षात्कार (Interview) का आयोजन | फरवरी/मार्च 2025 |
अस्थायी आवंटन (Provisional Allotment) | अप्रैल 2025 |
IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
- भारत का नागरिकता होनी चाहिए
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (01.08.2024 के अनुसार)
IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: शैक्षिक योग्यता
IT Officer | a) 4 year Engineering/ Technology Degree in Computer Science/ Computer Applications/ Information Technology/ Electronics/ Electronics & Telecommunications/ Electronics & Communication/ Electronics & Instrumentation OR b) Post Graduate Degree in Electronics/ Electronics & Tele Communication/ Electronics & Communication/ Electronics & Instrumentation/ Computer Science/ Information Technology/ Computer Applications OR Graduate having passed DOEACC ‘B’ level |
Agricultural Field Officer | 4 year Degree (graduation) in Agriculture/ Horticulture/Animal Husbandry/ Veterinary Science/ Dairy Science/ Fishery Science/ Pisciculture/ Agri. Marketing & Cooperation/ Co-operation & Banking/ Agro-Forestry/Forestry/ Agricultural Biotechnology/ B.Tech Biotechnology/ Food Science/ Agriculture Business Management/ Food Technology/ Dairy Technology/ Agricultural Engineering/ Sericulture / Fisheries Engineering |
Rajbhasha Adhikari | Post Graduate Degree in Hindi with English as a subject at the degree (graduation) level OR Post graduate degree in Sanskrit with English and Hindi as subjects at the degree (graduation) level. |
Law Officer | A Bachelor Degree in Law (LLB) and enrolled as an advocate with Bar Council |
HR/Personnel Officer | Graduate and Two Years Full time Post Graduate degree or Two Years Full time Post Graduate diploma in Personnel Management / Industrial Relations/ HR / HRD/ Social Work / Labour Law. |
Marketing Officer | Graduate and Two Years Full time MMS (Marketing)/ Two Years Full time MBA (Marketing)/ Two Years Full time PGDBA / PGDBM/ PGPM/ PGDM with specialization in Marketing |
IBPS Specialist Officer Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- आईबीपीएस वेबसाइट (www.ibps.in) पर जाएं।
- “CRP SPL-XIV” लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले आपको अपनी बेसिक इनफार्मेशन से यहाँ रजिस्टर करना है।
- आपको आपकी ईमेल और नंबर पर रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड नंबर मिलेगा। इसका इस्तेमाल करके दोबारा लॉगिन करना है।
- अब अपनी बाकी की जानकारी दर्ज करनी है।
- आवेदन पत्र भरकर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने हैं।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का जमा करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- आवेदन सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट ज़रूर लेकर रख लेना है।