UDID Card Online Apply 2024: अब आधार कार्ड की तरह केंद्र सरकार ने यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड जारी कर दिया है। ये कार्ड सभी बच्चे और स्टूडेंट्स जो विकलांग हैं, उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा।
इसके साथ ही सभी विकलांग भाई-बहनों और स्टूडेंट्स के सामाजिक – आर्थिक विकास में भी का एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस कार्ड का लाभ आपने कैसे लेना है इसके बारे में आपको इस लेख में विस्तार से जानकारी दी गयी है।
सरकार ने विकलांग साथियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी हुयी हैं। इन सुविधाओं से विकलांग साथियों को उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने विकलांग लोगों के लिए यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाले हैं।
इससे विकलांग लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया यूनिक विकलांगता आईडी और प्रमाण पत्र मिलेगा। www.swavlambancard.gov.in वेबसाइट पर जाकर विकलांग लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद, आवेदन की स्थिति और UDID card download भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
UDID Card Online Apply 2024
जिस तरह आधार कार्ड से सभी भारत के लोगों को एक अलग पहचान दी गई है, इसी तरह से सभी विकलांगों को UDID Card से एक अलग पहचान दी जाएगी। इस कार्ड के मिलने के बाद सभी विकलांगों को प्रमाण पत्र के लिए इधर-उधर घूमना नहीं पड़ेगा और इस स्मार्ट कार्ड में विकलांगता से संबंधित सारी जानकारी होगी।
सभी सरकारी संस्थाओं के पास भी यह जानकारी उपलब्ध होगी और वे इस जानकारी को ऑनलाइन चेक भी कर पाएंगे। सभी विकलांग साथी इस कार्ड से केंद्र सरकार द्वारा विकलांगों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा पाएंगे और हर जिले में लगभग 25000 विकलांगों के लिए एक यूनिक आईडी (UDID Card) बनाई जाएगी।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2024
UDID Card Online Apply 2024 Overview
केंद्र सरकार की योजना का नाम | UDID Card 2024 |
आवेदन कौन कर सकता है? | देश के सभी विकलांग |
आवेदन का माध्यम क्या है? | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
पंचायत के जन सेवा केंद्र मे आवेदन शुल्क | ₹ 10 रुपये |
UDID Card के लाभ
यह कार्ड बनवाने से सभी विकलांगों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:
- विकलांगता से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस कार्ड में स्टोर होगी।
- यह एक बहुउद्देशीय स्मार्ट कार्ड है इसलिए विकलांगों को अब किसी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र लेकर घूमने की आवश्यकता नहीं होगी।
- सिम कार्ड के जैसे इस स्मार्ट कार्ड में एक चिप लगी होगी जिसमें विकलांगता से संबंधित सारी जानकारी स्टोर की जाएगी।
- यदि केंद्र सरकार भविष्य में कोई विकलांगों के लिए योजना निकालती है तो यह कार्ड बहुत उपयोगी साबित होगा। इस कार्ड के माध्यम से विकलांग साथी केंद्र सरकार की योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकता है।
UDID Card बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आपकी दो रंगीन फोटो,
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि पहले से है),
- आधार कार्ड और
- पते का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबूक
UDID Card Online Apply कैसे करें ?
जो भी विकलांग साथी इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आवेदन कर सकते है:-
- आपको गूगल पर लिखना है “UDID Card Online Apply”
- फिर जो सबसे पहला लिंक आएगा यानी की ये https://www.swavlambancard.gov.in/ (इस पर जाना है)
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज़ खुलेगा।
- होम पेज़ पर आपको Apply for UDID का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म मे पूछी गई सारी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना है।
- इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है। दस्तावेजों का साइज और प्रकार क्या रहेगा इसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
- अंत मे आपको अपने फॉर्म का प्रिंट निकालकर CMO कार्यालय/चिकित्सा प्राधिकरण हो भेज देना है।
UDID card के दस्तावेजों का साइज
- आवेदक की फोटो- आकार: 15-100 KB, और प्रारूप: jpeg, jpg, gif और png
- आवेदक के हस्ताक्षर- आकार: 3-30 KB, और प्रारूप: jpeg, jpg, gif और png
- पते का प्रमाण- आकार: 10-500 KB, और प्रारूप: jpeg, jpg, png और pdf
- विकलांगता प्रमाण पत्र- आकार: 10-500 KB, और प्रारूप: jpeg, jpg, png और pdf
UDID Card के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- UDID Card के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Unique Disability ID Form को डाउनलोड कर लेना है।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमे पूछी गई सारी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना है।
- फॉर्म भरने के बाद उसमें अपने सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी को सलग्न करना है।
- उसके बाद उस आवेदन फॉर्म को CMO कार्यालय/चिकित्सा प्राधिकरण मे जमा करवा देना है।
UDID Card हेल्पलाइन नंबर
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
पता | कमरा नंबर. 517, B-II Block, पर्यावरण भवन, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110003 (India) |
ईमेल आईडी | kvs.rao13@nic.in |
आवेदन की स्थिति | यहां क्लिक करें |
UDID कार्ड की स्थिति | यहां क्लिक करें |
रजिस्ट्रेशन | यहां क्लिक करें |
UDID PwD Form | यहां क्लिक करें |