KVS Recruitment 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जल्द ही वर्ष 2024 के लिए नई भर्तियों की घोषणा करने वाली है। इन भर्तियों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), और प्राथमिक शिक्षक (PRT) के पद शामिल हैं। इस लेख में आपको KVS भर्ती 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, इसलिए इसे पूरा पढ़ें ताकि आपसे कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट ना जाए।
इस बार केंद्रीय विद्यालय में 11500 से ज्यादा भर्तियां निकाली जा रही हैं। जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां पूरे भारत के लिए निकाली जाएंगी। इसलिए अगर आप भारत के किसी भी राज्य में रहते हैं तो आप अपने राज्य के लिए केवीएस में शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
KVS Recruitment 2024: पद विवरण
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)
विषय: अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, आदि।
योग्यता: संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ B.Ed
आयु सीमा: सामान्यतः 35 वर्ष तक
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)
विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, आदि।
योग्यता: संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री के साथ B.Ed
आयु सीमा: सामान्यतः 40 वर्ष तक
प्राथमिक शिक्षक (PRT)
योग्यता: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (50% अंकों के साथ) या इंटरमीडिएट (50% अंकों के साथ) या समकक्ष और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) / प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक (B.El.Ed) / B.Ed
आयु सीमा: सामान्यतः 30 वर्ष तक

KVS Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक KVS वेबसाइट पर जाएँ।
- भर्ती अनुभाग में जाकर नवीनतम KVS भर्ती 2024 की अधिसूचना खोजें।
- अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही विवरण के साथ भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
KVS Recruitment 2024: Exam Date
जो उम्मीदवार KVS भर्ती 2024 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट को प्रतिदिन देखते रहना है, या फिर आप हमारी वेबसाइट भी देख सकते हैं। KVS परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2024 में शुरू होगा।
KVS भर्ती TGT और PGT 2024 परीक्षा
परीक्षा | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
---|---|---|---|
PART-I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | |
PART-II | सामान्य जागरूकता और समसामयिकी | 10 | 10 |
तर्क क्षमता | 5 | 5 | |
कंप्यूटर साक्षरता | 5 | 5 | |
PART-III | शिक्षा और नेतृत्व के दृष्टिकोण | 60 | 60 |
PART-IV | संबंधित विषय | 80 | 80 |
कुल | 180 | 180 | |
परीक्षा की अवधि | 180 मिनट |
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें: KVS भर्ती 2024
KVS Recruitment 2024: सैलरी की जानकरी
विभिन्न शिक्षण पदों का वेतन उनके पदनाम के अनुसार अलग हो सकता है। क्योंकि KVS केंद्रीय सरकार के अधीन है, इसलिए यहाँ योग्यता के अनुसार, शिक्षक को बहुत अच्छा वेतन दिया जाता है। इसके अलावा, समय-समय पर लागू नियमों के तहत अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
KVS शिक्षण पदों का वेतनमान
पद का नाम | वेतन |
---|---|
प्रिंसिपल | 78,800/- से 2,09,200/- |
उप प्रिंसिपल | 56,100/- से 1,77,500/- |
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGTs) | 47,600/- से 1,51,100/- |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGTs) | 44,900/- से 1,42,400/- |
लाइब्रेरियन | 44,900/- से 1,42,400/- |
सहायक (ग्रुप-B) | 44,900/- से 1,42,400/- |
प्राथमिक शिक्षक / प्राथमिक शिक्षक (संगीत) | 35,400/- से 1,12,400/- |
अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें।
KVS Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
PGT, TGT और PRT पदों के लिए लिखित परीक्षा, डेमो शिक्षण और साक्षात्कार का महत्व 70:30 का अनुपात में होता है। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवार की शिक्षण प्रक्रिया और उनके साथ बातचीत करके, उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाता है। डेमो शिक्षण के लिए 30 अंक होते हैं।
लिखित परीक्षा
यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है, जो आपके संबंधित विषय, शिक्षाशास्त्र और सामान्य ज्ञान का आकलन करती है।
साक्षात्कार
लिखित परीक्षा पास करके जो उमीदवार चयनित किये जाते हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यहाँ उनके संवाद कौशल, व्यक्तित्व और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है।
कौशल परीक्षा (शिक्षण स्टाफ के लिए)
सफल साक्षात्कार के बाद भी सभी उम्मीदवारों को अपनी कौशल परीक्षा देनी पड़ती है। इसमें उम्मीदवारों को कहा जाता है कि वह कोई डेमो लेसन पढ़ाकर दिखाएँ, जिस तरह वह एक अध्यापक बनने के बाद बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्हें कहा जाता है कि आप उसी तरह से एक डेमो लेसन दीजिए। यदि साक्षात्कार लेने वाले को उनका संवाद कौशल और व्यक्तित्व पसंद आता है, तो ऐसे उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा में सफल माना जाता है।
KVS Recruitment 2024: Important Links
KVS Recruitment 2024 Notification PDF | यहाँ क्लिक करें |
KVS की आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अन्य जरूरी जानकारी पाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
और नौकरियां देखने के लिए | यहाँ क्लिक करें |